रविवार, 26 सितंबर 2010

राज्य महिला खेल महोत्सवके लिए भागलपुर की टीम रवाना

पूर्णिया में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित 22वें राज्य महिला खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए रविवार को भागलपुर एवं बांका जिले का 90 सदस्यीय दल स्थानीय सैंडिस कंपाउंड से रवाना हुआ। इस मौके पर उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा, भागलपुर प्रमंडलीय प्रभारी केएन जायसवाल ने सभी खिलाडि़यों को जर्सी एवं टै्रकसूट प्रदान किया। भागलपुर महिला दल में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबुल टेनिस एवं बास्केटबॉल तथा बांका जिला महिला दल में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन के खिलाड़ी भाग लेंगे। भागलपुर जिला महिला दल में प्रतिभागियों की सूची खो-खो : सिम्मी कुमारी, शर्मिला कुमारी, अन्नू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी, सुरभि कुमारी, शोभा कुमारी, गीता कुमारी तथा टीम प्रभारी रिक्की कुमार। कबड्डी : ज्योति सिंह, सुलेखा कुमारी, पूजा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी द्वितीय, मिक्की कुमारी, जयमन्ती कुमारी, गुड्डी कुमारी व टीम प्रभारी रविकांत रंजन। वॉलीबॉल : पिंकी कुमारी, रंजना कुमारी, मनीषा रानी, मोनिका गोम्स, कनकलता कुमारी, प्रियांशु भारती, किशोरीजी व टीम प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी। बैडमिंटन : अल्का कुमारी, अमृता ठाकुर व टीम प्रभारी आलोक कुमार। बास्केटबॉल : राकरा खानम, मेघा दीपांकर, गरिमा साक्षी, अनाम अख्तर, ब्यूटी स्नेही बसेरा, प्रतिमा मुर्मू, प्रियवी बुचिया व टीम प्रभारी मुकेश कुमार। टेबुल टेनिस : पायल कुमारी व टीम प्रभारी राजेश कुमार साह। एथलेटिक्स : पार्वती सोरेन, स्मृति मुर्मू, ग्लोरिया टुडू, ललिता मरांडी, सुहासिनी, आशा किरण, पूनम कुमारी, मिनू सोरेन व टीम प्रभारी राजीव लोचन। बांका जिला महिला दल में प्रतिभागियों की सूची खो-खो : गजाला खातून, हलीमा कैसर, सरिता कुमारी, रानी महकम कुमारी, खुशबू कुमारी, रूपा कुमारी, शीला कुमारी, रीका कुमारी, निशा कुमारी, निशा कुमारी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय व टीम प्रभारी हरिश गांगुली। कबड्डी : मनीषा कुमारी, किरण कुमारी, जूली कुमारी, गौरी कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, मौसम मुस्कान, बन्दना कुमारी तथा टीम प्रभारी गंगेश चंद्र त्रिवेदी। वॉलीबॉल : सृष्टि कुमारी, सपना कुमारी प्रथम, सपना कुमारी द्वितीय, मौसम कुमारी, स्नेहा कुमारी, रचना कुमारी, काजल व टीम प्रभारी रणजीत कुमार शर्मा। एथलेटिक्स : रौनक आरा, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रत्‍‌ना कुमारी, अमृता कुमारी, विनीता कुमारी, मनीषा प्रिया व टीम प्रभारी कुमार यशवंत सिंह। बैडमिंटन : चंदा कुमारी, खुशबू कुमारी व टीम प्रभारी चन्दि्रका प्रसाद सिंह।

बिहपुर में कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

ऐतिहासिक स्वराज आश्रम के मैदान में अशिहारा कराटे इंटरनेशनल के तत्वाधान में रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई डॉ. गौतम कुमार भारती ने 60 लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण दिया। इस शिविर में बिहपुर, महेशखूंट एवं मानसी के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के अलावा श्याम कुमार सक्सेना, पंकज कुमार, रंजीत कुमार एवं गोगरी पकड़ेल पंचायत के चंदनपुर निवासी अरुण कुमार मंडल ने भी कराटे के गुण बच्चों को सिखाए। मुख्य प्रशिक्षक श्री भारती ने बताया कि जल्द ही इसी प्रकार का शिविर भागलपुर, बांका, महेशखूंट एवं मानसी में भी लगाया जाएगा। उन्होंनें कहा यह कला सिर्फ रक्षा कवच ही नहीं, बल्कि शारीरिक दृष्टिकोण से भी निरोग, स्वस्थ एवं स्फूर्तिवान बनाता है। शिविर में छोटी बच्चियों प्राची, ज्योती, प्रज्ञा, रानी, प्रीति, सुनीता, खुशी, मधु, सोनाक्षी प्रिया, खुशबू इत्यादि ने भी कराटों के दांव-पेंच सीखें।

राष्ट्रमंडल खेल : फिर हुई सुरक्षा की समीक्षा

राष्ट्रमंडल खेल की तैयारियों में भले ही चाहे जितनी देरी और परेशानी हो रही हो, लेकिन सुरक्षा इंतजाम पूरे पुख्ता होंगे। इसीलिए गृह मंत्रालय अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखना चाहता। राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर किए गए उच्चस्तरीय सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा खुद केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लई ने की। उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ तमाम पहलुओं की समीक्षा की। यह बैठक रविवार शाम पुलिस मुख्यालय में हुई।

पिल्लई ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त, दिल्ली के मुख्य सचिव, एनएसजी महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। संपूर्ण समीक्षा में हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल राष्ट्रमंडल खेल स्थल ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली सुरक्षित रहे।'

उन्होंने कहा, 'मैंने सीफोरआई नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया। एक स्थल को छोड़कर सभी स्थल सीफोरआई से जुडे़ हैं।' सीफोरआई दिल्ली पुलिस का एकीकृत नियंत्रण कक्ष है। पिल्लई ने कहा, 'अगर खेल स्थल हमे पहले दे दिए जाते तो हम ज्यादा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते।' खेलों के दौरान मैराथन, पैदल चाल स्पर्धा और साइक्लिंग में भाग लेने वाले एथलीटों को हेलीकॉप्टर में सवार सुरक्षा दल और कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया दल के अलावा कमांडो दस्ता और हेलीकॉप्टर सवार सुरक्षा दल सड़क पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे।